{"_id":"0dd2bdc5d72d9ce49b20ee9431e9c3f5","slug":"bundelkhand-university-exams-are-absent-73-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में 73 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में 73 रहे गैरहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में मंगलवार को 2589 परीक्षार्थियों में 73 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को उड़नदस्ते ने एक नकलची को पकड़ा।
विज्ञापन
पंडित जेएन महाविद्यालय में शाम पाली बीए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 341 में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए फाइनल अंग्रेजी तृतीय प्रश्न पत्र में 254 में एक तथा एमए पूर्वाद्ध इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र में 143 में चार गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कालेज में सुबह पाली में 311 में एक, शाम की पाली में 261 परीक्षार्थियों में एक छात्रा गायब रही। दोपहर पाली की परीक्षा में 189 में सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। राजा देवी डिग्री कालेज में सुबह पाली में 500 में आठ और शाम की पाली में 283 में छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को इंटर समाजशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 6921 परीक्षार्थियों में 6632 शामिल हुए। 289 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस एनडी वर्मा ने औचक निरीक्षण में शाम को डीएवी इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के पेपर में छात्र प्रेम कुमार को अनुचित साधन से पकड़ा। उसका रिस्ट्रीकेशन कर दिया गया। अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा में 13 नकलची धरे जा चुके हैं। इनमें चार बालिकाएं शामिल हैं।