{"_id":"5ff87667d6e26908a9e2488d5450bce5","slug":"bundelkhand-respect-talent-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीएनआईटी का बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीएनआईटी का बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज केसीएनआईटी की बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया गया है। 10 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हर केंद्र से दो-दो मेधावी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। अब इनके बीच क्विज कांटेस्ट मेगा फाइनल होगा। इन्हीं में कोई एक विजेता जनपद के सिर प्रतिभा सम्मान का ताज बंधेगा।
विज्ञापन
केसीएनआईटी डायरेक्टर डॉ.आशीष आर्यपंत ने मंगलवार को परीक्षाफल घोषित किया। 4 जनवरी को बुंदेलखंड के 18 परीक्षा केंद्रों में एक साथ हुई परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हरेक विद्यालय स्तर और जनपद स्तर से दो-दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुने गए हैं।
विज्ञापन
बांदा में आशुतोष राजपूत (आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज) और रोहित गोग्यानी (जीआईसी), चित्रकूट में अंकित कुमार और अजय सिंह (गोपालदास निर्मला देवी स्कूल), महोबा में शुभम चित्रांश एवं दिलीप कुमार (डीएवी इंटर कॉलेज), हमीरपुर में रवि द्विवेदी एवं शिवम साहू (सरस्वती विद्या मंदिर) शामिल हैं।
विज्ञापन
झांसी में मयंक तिवारी (सरस्वती विद्या मंदिर, मऊरानीपुर) एवं राहुल गुप्ता (सेंट मैरी), ललितपुर में अभिषेक दुबे (वरणी जैन इंटर कॉलेज) एवं शालिनी राठौर (जीजीआईसी), जालौन में सुदर्शन सिंह एवं अक्षय कुमार (रवींद्र नाथ टैगोर एजुकेशन सेंटर), फतेहपुर में उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं सृजन मिश्रा (चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल) हैं।
छतरपुर में प्रीति राजपूत एवं महेंद्र पाल यादव (राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौगांव) और पन्ना में पुष्पेंद्र पटेल (राजकीय आरपी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) एवं सुपर्णा श्रीवास्तव (महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) शामिल हैं।
डायरेक्टर ने बताया कि अब इन विजेताओं के बीच मेगा फाइनल होगा। केसीएनआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी श्यामजी निगम ने कहा कि 7 फरवरी को सभी विजेता टीमों को सुबह केसीएनआईटी पहुंचकर क्विज कांटेस्ट में भाग लेना होगा। इसमें मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और पर्वतारोही अरुनिमा सिन्हा उपस्थित रहेंगी।