फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand package lying dump 18 million, not quite climbed tubewell connection scheme

बुंदेलखंड पैकेज के 18 करोड़ पड़े हैं डंप, परवान नहीं चढ़ी नलकूप कनेक्शन योजना

Thu, 25 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand package lying dump 18 million, not quite climbed tubewell connection scheme

बुंदेलखंड पैकेज से नलकूप कनेक्शन पर अनुदान योजना में बांदा में 17.94 करोड़ रुपये साल भर से डंप हैं। 1132 कनेक्शनों के लक्ष्य में 50 फीसदी भी नहीं हुए। 754 आवेदन लंबित हैं। किसान-अफसर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


योजना में प्रति कनेक्शन 68 हजार रुपये छूट का प्रावधान है। अब तक 600 किसानों ने पैसा जमा किया है। इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो पैकेज की रकम लैप्स हो जाएगी। यह योजना वर्ष 2013-14 में लागू की गई।
विज्ञापन


जनपद के 1132 किसानों को कनेक्शन मुहैया कराए जाने थे। नलकूप कनेक्शन की लागत सवा लाख रुपये करीब है। इसमें 68 हजार रुपये प्रति किसान को बिजली विभाग से अनुदान दिया जाना है। दूसरा वर्ष बीतने को है अभी तक एक भी किसान के नलकूप में बिजली लाइन नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरिंग कराने के बाद करीब 600 किसानों ने कनेक्शन के लिए विभाग में साल भर पूर्व पैसा भी जमा कर दिया था। अनुबंध भी हो गया। अभी 511 किसानों को और कनेक्शन दिए जाने हैं। 756 किसानों के आवेदन विभाग में धूल फांक रहे हैं। वर्ष 2014-15 में 400 नलकूप कनेक्शनों का लक्ष्य था।

इसके अलावा 15 अल्पसंख्यक किसानों को अलग कनेक्शन देना था। 50 फीसदी किसानों ने बोर कराकर आवेदन किया। उधर, कुछ किसानों का कहना है कि विभाग में चक्कर लगा रहे हैं। बिना सुविधा शुल्क कोई सुनवाई नहीं है जबकि अधिकारियों का कहना है कि जेई व एसडीओ किसानों के यहां दस्तक दे रहे हैं। किसान ही इस्टीमेट नहीं बनवा रहे हैं।


उधर, अधिकारियों का कहना है कि यदि इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो पैकेज से आए 17.94 करोड़ रुपये लैप्स हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता समरजीत बोले, किसान आवेदन करने के बाद दोबारा मुड़कर नहीं देखते। आवेदकों को नोटिस भी भेजे हैं। अखबारों में सूची प्रकाशित कराई गई। स्टोर में सामान आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed