{"_id":"68fa61754d7e5614da03d301","slug":"bundelkhand-gets-another-vande-bharat-express-banda-news-c-212-1-bnd1007-135038-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुंदेलखंड को एक और मिली वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुंदेलखंड को एक और मिली वंदे भारत एक्सप्रेस
Thu, 23 Oct 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के रेलवे ट्रैक पर एक और वाराणसी से प्रयागराज वाया बांदा होते हुए खजुराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। रेल मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रेन समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। इसके पहले मानिकपुर बांदा वाया कानपुर होते हुए दिल्ली के लिए बंदे भारत को स्वीकृति मिल चुकी है। ट्रेन के धार्मिक व पर्यटन स्थलों से जुड़ने से रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
खजुराहो सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने बुंदेलखंड को एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने बताया कि इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। ट्रेन वाराणसी से सुबह 5:25 पर चलेगी और 8:05 बजे प्रयागराज आएगी। चित्रकूट 10:05, बांदा 11:08, महोबा, 12:08 और खजुराहो 1:10 बजे पहुंचेगी।
वहां से पुन: इन्हीं स्टेशनों से होते हुए वापस वाराणसी जाएगी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंदे भारत ट्रेन धार्मिक नगर प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा व खजुराहो से जोड़ी गई। इससे रोजगार व व्यापार के साधन बढ़ेंगे। वरिष्ठ फौजदारी के अधिवक्ता अशोक दीक्षित ने कहा कि देश विदेश के लोग आसानी के साथ यहां के पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे का कहना है कि मानिकपुर, बांदा वाया कानपुर होते हुए दिल्ली के लिए भी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कार्यक्रम सितंबर माह में ही उनके पास आ गया था। तिथि मात्र घोषित होनी थी। इधर, वाराणसी-खजुराहो के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने व कार्यक्रम जारी होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी इस ट्रेन का कोई कार्यक्रम उनके पास नहीं आया है।