फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand energy-rich area, develop agricultural students

बुंदेलखंड ऊर्जायुक्त क्षेत्र, कृषि छात्र विकसित करें आयाम

Sat, 08 Jan 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand energy-rich area, develop agricultural students
दीक्षांत समारोह में उपाधियों और पदकों से सम्मानित कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को विभिन्न विभागों के 182 छात्र-छात्राओं को उपाधियां सौंपी गईं। मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से भी सम्मानित किया गया। कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अध्यक्षता करते हुए अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड असीम ऊर्जा से युक्त क्षेत्र है। यहां विश्व विद्यालय के माध्यम से कृषि के बहुआयाम विकसित हो रहे हैं। राज्यपाल का संदेश कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने पढ़कर भी सुनाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में कृषि शिक्षा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. आरसी अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को प्रेरित किया कि कृषि क्षेत्र में नई खोज करें। उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन से नई शिक्षा नीति के तहत ज्यादा से लोगों को जोडने की बात कही। नए मॉडल बनाने और बुंदेलखंड में विशेष कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने विश्व विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अलसी एवं तिल परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में बीयूएटी अलसी-3, बीयूएटी अलसी-4 तथा बीयूएटी तिल-1 किस्मों को राजकीय एवं केंद्रीय विमोचन द्वारा विमोचित किया। इस अवसर पर चारों महाविद्यालयों के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाधियों के साथ इन मेधावियों को मिले पदक
कुलाधिपति स्वर्ण व कुलपति कांस्य पदक : नीलेंद्र त्रिपाठी (बीएससी आनर्स कृषि)।
कुलपति स्वर्ण पदक : सोहम कटियार, अरविंद यादव (उद्यान), शितांशु गुप्ता (वानिकी), मंथन चौधरी (शस्य विज्ञान) व बृजेश कुमार मौर्या (सब्जी विज्ञान)।
रजत पदक : अब्दुल हमीद (कृषि), वीरेश कुमार (उद्यान), आयुषी सिंह (वानिकी), कार्तिकेय सिंह (कीट विज्ञान), अजय कुमार (फल विज्ञान)।
कांस्य पदक : अभिषेक सिंह (वानिकी), प्रिंस साहू व इमामुद्दीन शाह (कीट विज्ञान)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed