{"_id":"5715291a4f1c1b86768b471a","slug":"bundeli-day-will-honor-the-sacrifice-of-talents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली प्रतिभाओं का बलिदान दिवस पर होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली प्रतिभाओं का बलिदान दिवस पर होगा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (चित्रकूट) में बुंदेलखंड कनेक्ट सम्मिट की बैठक मेें बोलते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बुंदेलखंड कनेक्ट सम्मिट 100 प्रतिभाशाली बुंदेलियों को सम्मानित करेगी। इसके लिए तैयारी बैठक में समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
सीतापुर राही पर्यटक आवास में बैठक में अरुण कुमार निगम ने कहा कि बुंदेलखंड के तमाम लोग यहां की समृद्धि व दशा सुधारने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को तलाश कर 17 जून को सम्मिट पुरस्कृत करेगी। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि पहले इस क्षेत्र की बदनामी डकैतों ने कराई। अब सूखा, बेरोजगारी और अभाव से बुंदेलखंड सुर्खियों से है।
विज्ञापन
इससे निपटने के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। समाजसेवी गोपाल भाई ने प्राथमिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चुनने और अभिमन्यु भाई ने विपरीत परिस्थितियों में काम करने वालों को पहचान दिलाने और पलायन करने वालों को वापस लाने की सलाह दी।
सम्मिट संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि आयोजन में बुंदेलखंड के सामाजिक व आर्थिक उत्थान पर चिंतन होगा। विवेक अग्रवाल ने बेरोजगारी दूर करने को नए प्रोजेक्ट लगाने की जरूरत बताई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बुंदेलखंड के प्राकृतिक संपदा के संरक्षण पर जोर दिया।
विकलांग विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी रमापति मिश्र ने विकलांगों को प्रोत्साहित करने को कहा। सीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कृषि को बढ़ावा देने व दृष्टि संस्था के शंकरलाल ने उद्योगों की जरूरत बताई। मिनहाज आलम, प्रद्युम्न दुबे लालू, आलोक द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता आदि ने पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।
संयोजक सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 17 जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी सभागार में 100 सर्वश्रेष्ठ बुंदेली प्रतिभावानों को सम्मानित किया जाएगा। सूचना अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय निगम, निखिल सक्सेना, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार, अनूप सिंह, शिव प्रसाद जायसवाल, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मुशर्रफ हुसैन, अरुण गुप्ता, शंकरमणि वर्मा आदि मौजूद रहे।