{"_id":"63e823033d43ed239e07efa4","slug":"bulldozer-thundered-at-the-house-of-rape-accused-banda-news-c-12-1-76299-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दुष्कर्म के आरोपी के घर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दुष्कर्म के आरोपी के घर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
कमासिन। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए शासन की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव में दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के आरोपी के अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। जिला पुलिस की लगातार यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ फरवरी को रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी प्रदीप ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कमासिन थाना पुलिस ने आठ घंटे के अंदर गांव से गिरफ्तार भी कर लिया था।
शनिवार को कमासिन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साड़ासानी गांव पहुंचकर आरोपी प्रदीप के घर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है। इससे पूर्व थाना कालिंजर और थाना तिंदवारी क्षेत्र में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है।