फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozer thundered at the house of conspirator of minor's conversion and marriage

Banda News: नाबालिग के धर्मांतरण व निकाह के साजिशकर्ता के घर पर गरजा बुलडोजर

Mon, 30 Jan 2023 08:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered at the house of conspirator of minor's conversion and marriage
ोटो-30 बीएनडीपी-25 - फोटो : BANDA
बांदा/तिंदवारी। नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण के बाद निकाह कराने के साजिशकर्ता के घर पर सोमवार को पुलिस का बुलडोजर गरजा। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। सुबह करीब तीस मिनट में पुलिस ने आरोपी के घर के आगे बना अवैध चबूतरा और छप्पर बुलडोजर से गिरा दिया। आरोपी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर तिंदवारी कोतवाली पुलिस बेंदाखास निवासी शब्बीर पुत्र गोरेलाल के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे बुलडोजर चलवाना शुरू किया। करीब 30 मिनट में बुलडोजर से आरोपी के घर के आसपास अवैध तरीके से बने चबूतरे और बाहर निकला छप्पर जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी आरोपी अजमेर उर्फ गोलू पुत्र हैदर अली ने एक गांव की नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण कराकर निकाह किया था। पूरे प्रकरण की साजिश में शब्बीर शामिल था। उसने अजमेर को अपने घर में छिपाया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यह शब्बीर के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शब्बीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed