फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozer can also run on both houses

Banda News: जफर के दोनों मकानों पर भी चल सकता है बुलडोजर

Fri, 03 Mar 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer can also run on both houses
बांदा। उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के बांदा स्थित दोनों मकानों पर भी बुलडोजर चल सकता है। गुरुवार से नगर पालिका और विकास प्राधिकरण ने उसकी प्रापर्टी के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रयागराज स्थित उसका घर ढहाने के बाद देर शाम बांदा में भी उसके शहर के गूलरनाका स्थिति मकान पर स्थानीय पुलिस पहुंची थी। जहां पर जफर नहीं मिला था। एक मकान में रह रही उसकी बहन से पुलिस ने काफी देर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एसपी अभिनंदन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस शहर कोतवाली के मोहल्ला गूलर नाका पहुंची थी। यहां उसके दो मकान हैं, दोनों ही जगह वह नहीं मिला था। एक मकान में रह रही उसकी बहन शहनाज परवीन से काफी देर पूछताछ की थी, जबकि इसी मोहल्ले में बने दूसरे मकान में रह रही दूसरी बहन अजरा नहीं मिली। पुलिस को जफर भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। बताया जा रहा है कि उसका काफी हाउस भी है, जो बंद मिला था। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ला के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की थी। प्रकरण को लेकर गुरुवार को भी जिला पुलिस अलर्ट रही। एसपी अभिनंदन ने बताया कि जफर अहमद की प्रापर्टी के दस्तावेजों की जांच नगर पालिका और विकास प्राधिकरण से कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ बता सकूंगा।
पुराने घर, नक्शा पास होने पर संशय
मोहल्ला के बुजुर्गों का कहना है कि जफर अहमद के दोनों मकान काफी पुराने बने हैं। ऐसे में दोनों मकानों के भवनों का नक्शा पास कराने को लेकर संशय की स्थिति है। ऐसे में यदि दोनों भवन के निर्माण को लेकर खामियां मिलीं तो जिला प्रशासन इन पर भी बुलडोजर चलवा सकता है। बता दें कि हाल की कुछ घटनाओं के आरोपियों के यहां गांवों में पुलिस ने बुलडोजर चलवाया था।
मंगलवार को मोहल्ला में जफर के दिखने की चर्चा
जफर के यहां छापामारी को लेकर मोहल्लावासियों में तमाम तरह की चर्चा है। मोहल्ला के लोगों का कहना है कि पिछले माह की 25 फरवरी के बाद से कई दिन नहीं दिखा था। पुलिस की छापामारी से एक दिन पहले मंगलवार को कुछ लोगों ने मोहल्ला में घूमते हुए उसे देखा था। बुधवार सुबह से वह नहीं दिखा।



नगर पालिका और विकास प्राधिकरण के अफसरों से जफर अहमद की बांदा की प्रापर्टी की जांच में सहयोग लिया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में बता सकूंगा। -अभिनंदन, एसपी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed