Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulandshahr Bhawal BJP's planned conspiracy

बुलंदशहर बवाल भाजपा की सुनियोजित साजिश

Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Bhawal BJP's planned conspiracy
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने आए आम आदमी पार्टी नेता। - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया है कि वहां का दंगा भाजपा की सुनियोजित साजिश थी। भाजपा नेताओं ने खुद गाय कटवाकर बवाल कराया और जांबाज पुलिस अफसर की जान ले ली। घटना के समय वहां मुस्लिमों का इज्तिमा चल रहा था। लाखों लोग वहां थे। इंसपेक्टर सुबोध सिंह की शहादत ने एक बहुत बड़ी घटना बचा ली। वरना वहां जो होता उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। भाजपा, वोट, सत्ता और नफरत की राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को आम आदमी पार्टी की बांदा जिला यूनिट ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम हीरालाल को सौंपा। इसमें कहा गया कि बुलंदशहर घटना के वीडियो ने असलियत खोल दी है। दंगाइयों को इतनी हिम्मत सरकार से मिल रही है। सहारनपुर में एसएसपी के घर घुसकर भाजपा सांसद ने आतंकित किया। भाजपा सरकार में पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही तो जनता को क्या सुरक्षा देगी? इस सरकार में इंसान काट दिया जाए तो इतनी बड़ी बात नहीं जितनी गाय काटने पर बवाल होता है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में शामिल मांगों में इंसपेक्टर के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी से जांच, इंसपेक्टर सुबोध सिंह को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को सम्मान राशि व उचित सुरक्षा दी जाए। यह भी कहा गया कि बुलंदशहर के बजरंग दल जिलाध्यक्ष योगेश ने एफआईआर दर्ज कराई थी, उसने सात लोगों को गाय काटते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर वह भाग गए। स्याना के भाजपा विधायक ने संवेदनहीन बयान दिया कि इंस्पेक्टर की मौत गोली से नहीं हार्ट अटैक से हुई है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, पंकज सिन्हा, अवधेश कुमार गुप्त, नीरज सिंह कछवाह, जितेंद्र चौहान, अल्ताफ अली, संदीप पांडेय आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed