{"_id":"5ba13cce867a557fff73053e","slug":"bukhaar-se-yuvatee-kee-maut-do-darjan-nae-mareej-bhartee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवती की मौत, दो दर्जन नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवती की मौत, दो दर्जन नए मरीज भर्ती
banda
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार को बुखार से ग्रसित युवती की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरिया का भी प्रकोप है।
चिल्ला क्षेत्र के डिघवट गांव की रीता (30) पत्नी पवन को परिजन गंभीर हालत में मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां सुनिया ने बताया कि सप्ताहभर से उसे बुखार था। ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर सिर्फ बोतलें ही चढ़ाई गईं।
उधर, ईएमओ डा.विनीत सचान ने बताया कि बुखार के साथ उसे सांस की भी बीमारी थी। हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया था। वहीं बुखार से ग्रसित दो दर्जन से ज्यादा भर्ती मरीजों में चांदनी (7) गहबरा, रश्मि (7) मझीवांसानी, शालिनी (1) पनगरा, श्रवण कुमार (35) हरदौली कांशीराम कालोनी, ललिता (45) महुआ, फिजा खातून (7) करबई, वीर सिंह (15) सांतर, संध्या यादव (18) सर्वोदय नगर, धनराज (1) लोहरा, शांति देवी (50) ददरिया, खुशी (10) निम्नीपार, स्नेहा (7) बबेरू, मनोज (13) भीती, रामऔतार (53) व पूर्णिमा (4) गायत्री नगर, अयास (1) जेल रोड, गुड़िया (28) मोहन पुरवा आदि शामिल हैं। दूसरी तरफ डायरिया के भी दर्जनभर से ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं।