फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Buckwheat greenery will be watered with blood

बकस्वाहा की हरियाली खून से सींचेंगे

Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Buckwheat greenery will be watered with blood
बांदा। बुंदेलखंड के बकस्वाहा जंगल की हरियाली पर्यावरण प्रेमी खून से भी सींचने को तैयार हैं। लाखों पेड़ बचाने के लिए पर्यावरण पैरोकार अपना रक्त दे रहे हैं।
विज्ञापन

बकस्वाहा जंगल बचाओ अभियान में लगे अनुराग विश्नोई (रूपनगर, पंजाब) ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने खून से लिखा पत्र भेजा है। विश्नोई ने कहा कि वह यह पत्र अपनी अंतरात्मा की आवाज से लिख रहे हैं।
विज्ञापन

महज चंद हीरों के लिए बकस्वाहा जंगल के 2 लाख से ज्यादा पेड़ काटने से रोका जाए। अगर यह पेड़ कट गए तो यहां की जैव विविधता खत्म हो जाएगी। पशु-पक्षी उजड़ जाएंगे। आदिवासी बेघर होंगे। यूं भी बुंदेलखंड हमेशा से सूखे की समस्या से जूझता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले माह नीलगिरी में मंथन शिविर
बकस्वाहा जंगल बचाने को पर्यावरण पैरोकारों की कोशिशें जारी हैं। रविवार को वर्चुअल मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। अनुराग विश्नोई ने बताया कि हाल ही में तीन दिवसीय अभियान हुए। इसमें कई राज्यों के लोग शरीक थे। सभी का आभार जताया गया।

अध्यक्षता पीपल, नीम, तुलसी अभियान संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने की। मातृ शक्ति सीमा चौहान सहित पूनम खन्ना, पिंकी ज्योति, पिंकी पांडेय, ऊषा, श्रद्धा चौहान, लीला पमार, काजल इंदौरी, संचित इंदौरी, राजेश यादव इत्यादि शामिल रहे। मीटिंग में तय हुआ कि अगले माह नीलगिरी में मंथन शिविर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed