फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSP committees declared in all four districts of Chitrakoot

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों की बसपा की कमेटियां घोषित

Mon, 23 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
BSP committees declared in all four districts of Chitrakoot
बांदा। बसपा ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में अपनी जिला कमेटियां घोषित कर दी हैं। प्रत्येक जिले में अध्यक्ष सहित 12 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बांदा और हमीरपुर में जिलाध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति और महोबा में मुस्लिम तथा चित्रकूट में पिछड़ा वर्ग को कमान सौंपी है। सोमवार को बसपा के बुंदेलखंड के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने चारों जिलों की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया मायावती और चित्रकूटधाम व झांसी मंडल सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार, कीरत सिंह दोहरे और मंडल सेक्टर प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा व लल्लू प्रसाद निषाद की सहमति के बाद सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

बांदा
जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष अयूब खां, महासचिव रामसेवक प्रजापति, संगठन मंत्री सुरेश तिवारी, खजांची हरीराम कबीर बेदी, सचिव/तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र प्रभारी मधुराज पाल, सचिव/बबेरू विधान सभा क्षेत्र प्रभारी नत्थू प्रसाद, सचिव/नरैनी विधान सभा क्षेत्र प्रभारी गोकरन वर्मा व राकेश राजपूत, सचिव/बांदा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी मुन्ना कुशवाहा तथा बीवीएफ संयोजक अशोक वाल्मीकि और वामसेफ जिला संयोजक कांती यादव होंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट
जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बुंदेला, महासचिव फूलकुमार वर्मा, संगठन मंत्री राहुल शिवहरे, खजांची मोहम्मद मुबारक खां, सचिव/कर्वी विधान सभा क्षेत्र प्रभारी तीरथ प्रसाद वर्मा, सचिव/मानिकपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी प्रेमचंद्र भारतीय, संयोजक बीवीएफ रामभजन वर्मा, संयोजक बामसेफ ममता सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार, उपाध्यक्ष गिरिजाशंकर निषाद, महासचिव अखिलेश श्रीवास, संगठन मंत्री शाहजहां बेगम, खजांची छोटेलाल, सचिव/हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी विनय कुमार अहिरवार, सचिव/राठ विधान सभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र वर्मा व कमलेश कुशवाहा, संयोजक बीवीएफ राजू श्रीवास, संयोजक बामसेफ सुधाकर राव गौतम।

महोबा
जिलाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, महासचिव जगदीश जाटव, संगठन मंत्री राजेंद्र सोलंकी, खजांची श्रीकिशन कुशवाहा, सचिव/महोबा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी मीतेंद्र सिंह तोमर, सचिव/चरखारी विधान सभा क्षेत्र प्रभारी नारायण साहू, संयोजक बीवीएफ रमेशचंद्र भारतीय, संयोजक बामसेफ ब्रजलाल अनुरागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed