फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSC student's body found hanging in house

घर में फंदे पर टंगा मिला बीएससी छात्रा का शव

Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
BSC student's body found hanging in house
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शादी का दबाव बनाए जाने पर शुक्रवार की शाम फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि छात्रा शादी के लिए तैयार नहीं थी और आगे और पढ़ाई करना चाहती थी। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके, हालांकि ताऊ का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहती थी।
विज्ञापन

जमालपुर निवासी नारायण प्रसाद वाजपेयी की पुत्री पूनम उर्फ क्षमा (19) गांव से आठ किमी दूर एकलव्य महाविद्यालय दुरेड़ी में पढ़ती थी। पूनम का छोटा भाई हाईस्कूल की पढ़ाई बड़ी बहन के फतेहपुर स्थित ससुराल में रहकर कर रहा है।
विज्ञापन

पेशे से पंडिताई के साथ खेतीबाड़ी करने वाले नारायण पत्नी संग शुक्रवार को दोपहर बाद खेत गए थे। घर पर अकेली पूनम थी। शाम छह बजे जब दोनों घर लौटे तो पूनम को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम के ताऊ शिवप्रसाद का कहना है कि पूनम पढ़ने में काफी होशियार थी। उसकी इच्छा डॉक्टर बनने की थी। देहात कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया पड़ताल में पता चला कि घरवाले उसकी शादी करना चाह रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed