फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   B.Sc. student committed suicide after her back paper went bad

Banda News: बैक पेपर खराब होने पर बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी

Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. student committed suicide after her back paper went bad
छात्रा की मौत के बाद मर्च्युरी में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
बांदा। बैक पेपर खराब होने से परेशान बीएससी की छात्रा ने शुक्रवार की शाम खुदकुशी कर ली। उसका शव मवेशी बाड़े में फंदे से लटकता मिला। बैक पेपर देने के लिए 10 दिन पहले ससुराल कानपुर से मायके आई थी। पेपर देने के बाद घर आकर खूब रोई थी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी सोनम (22) की शादी 14 जुलाई-2024 को कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के तेलियावर गांव में विकास के साथ हुई थी। पिता राजनारायण ने बताया कि सोनम ने पिछले वर्ष बीएससी की परीक्षा महर्षि दयानंद डिग्री कॉलेज पलरा से दी थी। बॉटनी और बायलॉजी की परीक्षा में बैक लग जाने की वजह से इम्तिहान देने के लिए 10 दिन पहले बेटी को ससुराल से लेकर आए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को सोनम ने बॉटनी का पेपर दिया और घर वापस आई। उसका पेपर खराब हो गया। वह घर में रो रही थी। इस पर मां रमा ने उसे समझाकर शांत कराया था। शाम को 5:30 बजे तक सोनम घर में रही। इसके बाद परिजनों की नजर बचाकर वह मवेशी बाड़े चली गई। धन्नी से पिता का गमछा फंसाया और खुदकुशी कर ली। घर पहुंचे पिता को सोनम नजर नहीं आई तो पत्नी रमा से पूछा। पति-पत्नी ने जाकर मवेशी बाड़े में देखा तो सोनम का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि खुदकुशी से पहले उसने पति से फोन पर बातचीत की थी। वह चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि दामाद विकास रेलवे स्टेशन कानपुर में ठेकेदार के साथ काम करता है। बेटी के खुदकुशी से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed