फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSA had given the responsibility of even managing property portal to Chahate.

Banda News: बीएसए ने चहेते को संपदा पोर्टल तक की दे रखी थी जिम्मेदारी

Fri, 28 Jun 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSA had given the responsibility of even managing property portal to Chahate.
बांदा। बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक ने शिक्षक को 20 हजार रुपये की रिकवरी नोटिस जारी की थी। इसके बाद दस हजार रुपये में शिक्षक को ‘मैनेज’ करने की तैयारी थी। इसीलिए रिश्वत में दस हजार रुपये मांगे थे। सवाल यह है कि यह मैनेज बिना बीएसए के संभव नहीं है। यदि इसकी गंभीरता से जांच हो तो बीएसए भी नप सकती हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार में पकड़े गए कर्मचारी को मानव संपदा पोर्टल से लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे रखी हैं।
विज्ञापन

विकास खंड नरैनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसहर में तैनात रहे शिक्षक गंगा सागर कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके विद्यालय में तीन रसोइयां तैनात थे। शिक्षक पर आरोप था कि उन्होंने मानक से ज्यादा रसोइयों की नियुक्ति की और ज्यादा मान दे दिया है। बीएसए कार्यालय में तैनात मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक भाष्कर आसवानी ने उन्हें सप्ताह भर पूर्व 20 हजार रुपये की रिकवरी नोटिस भेजी थी। यह नोटिस बीएसए प्रिंसी मौर्या के हस्ताक्षर से जारी होती है। इस नोटिस से सेवानिवृत्त शिक्षक काफी परेशान थे। डीसी भाष्कर आसवानी ने शिक्षक को दस हजार रुपये में सब कुछ मैनेज करने का भरोसा दिया था। इसीलिए शिक्षक गंगा सागर गुरुवार को रिश्वत में दस हजार रुपये लेकर आए थे, लेकिन उनकी बुद्धिमानी के चलते एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मी को दबोच लिया।
विज्ञापन


-शिक्षक गंगा सागर को ही नोटिस नहीं जारी हुई, बल्कि मानक से ज्यादा रसोइयां रखने पर 24 शिक्षकों को नोटिस मिली है। एमडीएम जिला समन्वयक के मामले में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रिंसी मौर्या, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed