फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSA,DM,match,mobile,card

वितरण में गड़बड़ी रोकने को करें जांच

Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
BSA,DM,match,mobile,card
बांदा। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वितरण में अनियमितता रोकने के लिए निरंतर निरीक्षण किए जाएं। मोबाइल एप्लीकेशन में फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनपद में पहली जनवरी 2016 से अंत्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों के मध्य अनाज का वितरण किया जा रहा है। सभी वितरण ई-पॉस मशीनों के माध्यम से करने और इस माह कुल वितरण का 98.66 प्रतिशत बायोमीट्रिक से होने की प्रगति बताई गई। जिलाधिकारी ने प्रॉक्सी वितरण को और कम करने के लिए उपाय किए जाने के निर्देश दिए। जिले के कुल राशनकार्ड यूनिटों में 99.77 प्रतिशत यूनिटों में आधार फीड किए जा चुके हैं। इनमें 99.34 प्रतिशत आधार कार्ड मैच भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने शेष यूनिटों पर सीडिंग कार्य पूरा कराने व रिक्त दुकानों के सापेक्ष नई नियुक्ति किए जाने के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक स्तरीय दुकान स्तरीय सतर्कता समितियों की नियमित बैठक व सुझाव पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिला शिकायत निवारण अधिकारी व शिकायत पोर्टल का समुचित प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed