फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law drowned in Yamuna, saved two child

यमुना में जीजा की डूबकर मौत, दो सालों को बचाया

Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law drowned in Yamuna, saved two child
खप्टिहा कलां (बांदा)। यमुना नदी में नहा रहे जीजा और उसके दो साले गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने दोनों सालों को बचा लिया। जीजा की डूबकर मौत हो गई। प्रयागराज से आई एनडीआरएफ टीम 28 घंटे बाद शव तलाश पाई। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के मड़ोरी गांव निवासी उदय सिंह (23) रविवार को बांदा जनपद के पैलानी थानांतर्गत बड़ागांव स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार को अपने दो सालों चुन्नू (10) और मनीष (12) को लेकर गांव के नजदीक स्थित यमुना नदी नहाने पहुंच गया। नहाते समय उदय सिंह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। जीजा को बचाने में दोनाें बच्चे भी डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और नदी में कूदकर दोनों बच्चों को डूबने से बचा लिया। अलबत्ता उदय गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

गांव में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई। गोताखोरों की मदद से उदय सिंह की तलाश शुरू हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। स्थानीय पुलिस ने प्रयागराज से एनडीआरएफ टीम को बुला लिया। मंगलवार को देर शाम पहुंची टीम ने घटना स्थल के 600 मीटर दायरे में जाल बिछाकर तलाश शुरू की। बुधवार को दोपहर घटना स्थल से 300 दूरी पर गहरे पानी में उदय सिंह का शव खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed