फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brainstorming on filling the form of students dissatisfied with promotion

प्रोन्नत से असंतुष्ट छात्रों के फार्म भराने पर मंथन

Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on filling the form of students dissatisfied with promotion
बांदा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थी (प्रोन्नत असंतुष्ट) के परीक्षा फार्म भराने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। बुधवार को वर्चुअल बैठक कर प्रधानाचार्यों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के आवेदन भराने पर चर्चा की गई। इनमें ट्रिपल एक्स (अंक विहीन), अनुपस्थित, कम अंक, अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन मांगे हैं। असंतुष्ट छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा आवेदन अपलोड कर (भर कर) विद्यालय में 27 अगस्त तक जमा करेंगे। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर प्रधानाचार्य उन आवेदन पत्रों को 29 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसकी तैयारी के लिए प्रधानाचार्यों की वर्चुअल बैठक ली गई। इसमें 70 प्रधानाचार्य शामिल हुए। सभी से अपने-अपने विद्यालयों से संबंधित परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए कहा गया। परीक्षा 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा। इस परीक्षा में मिलने वाले अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। इसमें प्रोन्नत अंकों को शामिल नहीं किया जाएगा। उधर, परीक्षा के संबंध में गठित जांच समिति विद्यालयों में जाकर जांच भी करेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवेदन पत्र (परीक्षा फार्म) भरने के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथियों तक ही वेबसाइट में परीक्षा फार्म अपलोड किए जा सकेंगे। विभाग की ओर से पूरी तैयारी है।-विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed