{"_id":"612a7c7d8ebc3e887b79fc55","slug":"boundary-collapsed-even-after-spending-23-lakhs-banda-news-knp64883816","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख खर्च के बाद भी बाउंड्री धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख खर्च के बाद भी बाउंड्री धराशायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। तालाब के सुंदरीकरण में 23 लाख रुपये खर्च कर देने के बाद भी चहारदीवारी पहली बरसात नहीं झेल सकी। 100 मीटर लंबी चहारदीवारी ढह गई। हालांकि, ठेकेदार को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मरम्मत शुरू करा दिया।
अतर्रा मार्ग पर स्थित गोधनी तालाब का नगर पंचायत द्वारा 23 लाख की लागत से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया था। तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल और लोगों की आवाजाही के लिए गेट लगा था।
निर्माण के समय प्रद्युम्न द्विवेदी ने गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर जांच की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। आखिरकार गुणवत्ताविहीन कार्य से बाउंड्री ढह गई। ईओ अमर बहादुर सिंह ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि जल्द बाउंड्री का निर्माण कार्य न किया गया तो जमानत राशि जब्त कर फर्म को काली सूची में डाला जाएगा। उधर, ठेकेदार ने मरम्मत शुरू करा दिया।