{"_id":"62127e006815b565de1afb7e","slug":"bolero-collides-with-scorpio-five-baratis-injured-banda-news-knp681687937","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से टकराई बोलेरो, पांच बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो से टकराई बोलेरो, पांच बराती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। कमासिन रोड (बबेरू) के पास बोलेरो-स्कार्पियों की टक्कर से बोलेरो में सवार पांच बराती घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, तुर्रा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लेखपाल घायल हो गए।
शनिवार को जसपुरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव से बरात चित्रकूट जनपद के ओरा मनसी (पहाड़ी) गई थी। रविवार को वापस आते समय बरात में शामिल बोलेरो कमासिन रोड पर सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार सिविल लाइन (फतेहपुर) निवासी संतोष कुमार (46), कैलाश (35), बिजली खेड़ा (बांदा) निवासी सुरेश (63), महेश (55) व परास गांव निवासी अवधलाल (48) घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अतर्रा संवाद के अनुसार, बदौसा कस्बा निवासी लेखपाल राजकुमार सोनकर (56) तहसील से कामकाज निपटाने के बाद शनिवार की शाम वापस घर जा रहे थे। तुर्रा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने लेखपाल को सीएससी से जिला अस्पताल भेजा है।