{"_id":"620552318e9a903be16477c4","slug":"bolero-collided-with-a-parked-tractor-trolley-three-baraatis-died-banda-news-knp6799345151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन बरातियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन बरातियों की मौत
विज्ञापन
Bolero collided with a parked tractor-trolley, three baraatis died
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमासिन (बांदा)। बरातियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार के बीच जा टकराई। बोलेरो चालक सहित उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। चित्रकूट जनपद के राजापुर नगर के रुपौलिहा टोलां से छह युवक बरात में शामिल होने बबेरू आए थे। यह सभी आपस में दोस्त और पड़ोसी थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद देर रात बोलेरो से लौटते समय कमासिन के पास राजापुर रोड में नहर किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई।
बोलेरो का अगला भाग बुरी तरह चकनाचूर हो गया। उस पर सवार राजबहादुर यादव (34) पुत्र केदारनाथ और लाला मोदनवाल (31) पुत्र महेश मोदनवाल की वहीं मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बुरी तरह घायल और बोलेरो में फंसे अजीत गुप्ता (30) पुत्र शिव प्रसाद, प्रदीप शुक्ला (32) पुत्र
विज्ञापन
अवधेश और श्रीराम गर्ग (32) पुत्र सुरेशचंद्र और बोलेरो चला रहा छीबों रोड (राजापुर) नीरज सोनी (24) पुत्र महेश को निकालकर कमासिन सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार देकर प्रदीप व अजीत को प्रयागराज और श्रीराम व नीरज को बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बोलेरो चालक नीरज सोनी की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
-------------
अन्य खबरें अगली फाइल में

राजबहादुर, नीरज व लाला मोदनवाल। (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA