फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of a mason found in a pond; murder suspected

Banda News: तालाब में मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Body of a mason found in a pond; murder suspected
अतर्रा (बांदा)। घर से निकले राजमिस्त्री का शव तालाब में उतराता मिला। घटनास्थल से काफी दूर उसकी चप्पल पड़ी मिलीं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस नशे में तालाब में डूबने की बात कह रही है।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लान के माड़ी पुरवा निवासी अमित ने बताया कि उसके चाचा कल्लू उर्फ पल्लू (50) राजमिस्त्री थे। शुक्रवार की देर शाम वह घर से बिना बताए निकल गए थे। रात भर घर नहीं लौटे। शनिवार को सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो परिजन को जानकारी दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटनास्थल से काफी दूरी पर उसकी चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन

भतीजे ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी समरिया की बीमारी के चलते पांच साल पहले मौत हो गई थी। उनके दो पुत्रियां हैं। वह अपने बड़े भाई राममिलन के साथ रहते थे। वह नशे के आदी थे। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है,
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबकर मौत हुई है। वह नशे के आदी थे। घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed