फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   board copy will check from 5 may in banda

बांदाः यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का दिया निर्देश

Sun, 03 May 2020 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
board copy will check from 5 may in banda
बांदा में लॉकडाउन से बाधित यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई से फिर शुरू होगा, जो 25 मई तक चलेगा। डीआईओएस विनोद सिंह ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन तीन केंद्रों जीआईसी बांदा, आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा और डीएवी इंटर कालेज बांदा में होगा। कुल 1,53,750 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 803 परीक्षक लगाए जा रहे हैं। शनिवार को डीआईओएस ने अपने कार्यालय कक्ष में मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग आदि के साथ मूल्यांकन करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने निर्देशों में कहा है कि मूल्यांकन केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लगाई जाए। अनावश्यक व्यक्ति का प्रवेश न होने दिया जाए। पुलिस तैनात रहे। एलआईयू से भी सर्विलांस रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिया है कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों के साथ हो। कोई भी परीक्षक या कर्मचारी मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्तांक की गोपनीयता भंग होने पर केंद्र प्रभारी और परीक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों में पंखा, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था हो। कक्ष निरीक्षकों के बीच में दो मीटर की दूरी हो। मॉस्क लगाना और ग्लब्स जरूरी है। यह सामग्री परीक्षक के पास न हो तो डीआईओएस उपलब्ध कराएं। मूल्यांकन केंद्र सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed