फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blood donation done on Mulayam's birthday

मुलायम के जन्मदिन पर किया रक्तदान

Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blood donation done on Mulayam's birthday
Blood donation done on Mulayam's birthday - फोटो : BANDA
फोटबांदा। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक का 81वां जन्मदिन सपाइयों ने जोश के साथ मनाया। केक काटा, अस्पतालाें में मरीजों को फल बांटे, रक्तदान किया और दिवारी नृत्य आयोजित किए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अशोक सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, मनोज वर्मा, आमिर, आत्माराम यादव, लाखन सिंह, सानिया खां, सुनीता रैकवार, रईस, यूसुफ, प्रदीप यादव, अभिलाष यादव, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, राजेंद्र यादव, उर्मिला वर्मा, किरन पाल आदि ने मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। कचहरी में दिवारी नृत्य का आयोजन हुआ। सपा छात्र सभा ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव सहित ओमनारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू भी शामिल रहे। महोखर अंध विद्यालय और आश्रम पद्धति हरदौली में बच्चों को फल व बिस्कुट आदि बांटे। इस्लाम खां, दिनेश यादव, लोकेंद्र प्रताप सिंह, अंशू चौहान भी शामिल रहे। सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर खां मन्नी और मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रईस, अशोक बागवानी, अजगर रजा भी शामिल रहे। पूर्व नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता मनीष के नेतृत्व में महेश्वरी देवी चौराहे पर गरीबों को फल और मिठाई बांटी गई। अजय निषाद, नईम, राकेश, डा. धीरेंद्र, मुन्ना ,नितेश आदि शामिल रहे। सभी सपाइयों ने अपने नेता के उम्रदराजी की कामना की।
प्रसपा ने भी मनाया मुलायम का जन्मदिन
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने केक काटा और उन्हें समाजवाद का पुरोधा बताया। सभा का संचालन महासचिव मनोज सिंह ने किया। उपाध्यक्ष छोटेलाल राजपूत
सहित अनुज सोनी, रमाशंकर राजपूत, संदीप प्रजापति, अनुज कुशवाहा, रामकिशोर यादव, बरकत मंसूरी, नीलेश जैन, कोमल राजपूत, नौशाद, मुलायम कुशवाहा, अतुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, फहीम, जाबिर शाह आदि शामिल रहे। युवक संयोजक एजाज खां ने सभी आभार जताया। सपा ने विधान सभा क्षेत्रों में भी जन्म दिन मनाया। उधर, बबेरू में बचपन स्कूल परिसर में प्रसपा ने केक काटकर जन्म दिन मनाया।
सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। छोटेलाल यादव, रामराज यादव, मुन्ना प्रसाद यादव, बद्री प्रसाद यादव, डीएस यादव, राजेंद्र द्विवेदी, रामकरन यादव, सुनील यादव, शशिकांत गुप्ता, श्रीराम यादव, संतोष यादव, सत्येंद्र कुमार, इदरीश खां, शैलेश आदि शामिल रहे।

अतर्रा में दीर्घायु की कामना
अतर्रा। सपाइयों ने सीएचसी में मरीजों को फ ल बांटे। उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। भरतलाल दिवाकर, विवेक बिंदु तिवारी, पूर्व चेयरमैन कल्लू राम जाटव, नीरज, नीलेंद्र तिवारी, राजबहादुश कुशवाहा, अजय, विपिन, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Blood donation done on Mulayam's birthday

Blood donation done on Mulayam's birthday- फोटो : BANDA

Blood donation done on Mulayam's birthday

Blood donation done on Mulayam's birthday- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed