फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blackmail: contractor jumped in can river, wrote in the suicide note

ब्लैकमेल: ठेकेदार ने केन में कूद दी जान, सुसाइड नोट में लिखा पड़ोसी मां-बेटी बोलीं रुपये दो नहीं तो दुष्कर्म का...

Sun, 27 Jun 2021 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 07:14 PM IST
सार

मैं विनोद कुमार अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहा हूं। हमारे घर के बगल में रहने वाली मां-बेटी छह माह से मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं।

विज्ञापन
Blackmail: contractor jumped in can river, wrote in the suicide note
मृतक ठेकेदार विनोद - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कालोनी में रहने वाले ठेकेदार विनोद (29) ने शनिवार की शाम केन नदी में पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में पड़ोसी मां-बेटी पर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां-बेटी को हिरासत में लेकर उनके फोन कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के सामने आबाद कालोनी निवासी विनोद (29) ने शनिवार की शाम केन नदी पुल से छलांग लगा दी। पानी की बजाए पत्थरों में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी व मृतक के पिता वंशगोपाल ने बताया कि विनोद सड़क की ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी उसके पुत्र को लगभग छह माह से मानसिक रूप से परेशान किए थीं। ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोप लगाया कि 10 लाख रुपये और मकान अपने नाम कराने के लिए विनोद पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसके पुत्र ने केन नदी सड़क पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Blackmail: contractor jumped in can river, wrote in the suicide note
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घर की जिम्मेदारी भी वहीं संभाले था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई सत्येंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मां-बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक से मिले सुसाइड नोट की राइटिंग का भी सत्यापन कराया जा रहा है। 

कालोनी का घर छोड़ा, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा
मृतक के भाई सत्येंद्र के मुताबिक, विनोद की शादी कर्वी में तय थी। लॉकडाउन की वजह से शादी की डेट बढ़ गई थी। लड़की वालों को शादी की नई तारीख के लिए आना था। इसकी जानकारी पड़ोस की मां-बेटी को हुई तो उन्होंने विनोद को और परेशान करना शुरू कर दिया था। चार दिन पहले कालोनी का घर खाली करके सभी लोग सर्वोदय नगर में किराये का घर लेकर रहने लगे थे। इसके बाद भी मां-बेटी ने विनोद का पीछा नहीं छोड़ा। अंतत: उसे अपनी जान गंवाना पड़ गई।

ब्लैकमेल कर रही हैं कि हमें पैसे दो...
मैं विनोद कुमार अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहा हूं। हमारे घर के बगल में रहने वाली मां-बेटी छह माह से मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। पीडब्ल्यूडी में नौकरी करती है। ब्लैकमेल कर रही हैं कि हमें पैसे दो और अपना घर मेरे नाम करवाओ, नहीं तो हम तुुम्हारे ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा लिखवा देंगे। नदी में कूदकर जान गंवाने वाले युवा ठेकेदार विनोद की जेब से मिले सुसाइट नोट में कुछ यही लिखा है। उसने अपनी मौत का कारण भी मां-बेटी को बताया है। सुसाइड नोट में विनोद के बाकायदा अंग्रेजी में हस्ताक्षर हैं। हालांकि, पुलिस हैंड राइटिंग की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed