{"_id":"584af7034f1c1b732a44939f","slug":"black-money-in-the-bank-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले धन पर बैंक में बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले धन पर बैंक में बखेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी में बैंक के बाहर उत्तेजित लोगों को समझाते विधायक विवेक सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की तिंदवारी शाखा में शुक्रवार को काले धन पर खूब बखेड़ा हुआ। बांदा सदर विधायक विवेक कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने यहां काले धन की करेंसी बदल रहे एक भाजपा नेता को रंगे हाथ पकड़ा है, जबकि बैंक प्रबंधक ने इसे गलत बताया। विधायक का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत फोन पर मुख्यमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई है, लेकिन उन्होंने पुलिस में अपनी ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। इसी से तिंदवारी पुलिस भी फिलहाल तटस्थ की भूमिका में है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बांदा सदर विधायक विवेक कुमार सिंह तिंदवारी से गुजर रहे थे। कैश की किल्लत पर बांदा-तिंदवारी मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में जाम लगाए ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। विधायक के मुताबिक ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि यहां इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के अंदर भाजपा नेता सहित कुछ चहेतों के काले धन की करेंसी बदली जा रही है। इस पर विधायक सीधे बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि प्रबंधक के चेंबर मेें भाजपा नेता बैठे थे। पांच-पांच सौ की गड्डियां सामने रखी थीं। इन्हें गिनकर बदला जा रहा था। विधायक ने बैंक मैनेजर को जमकर फटकारा। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में होते तो सड़क पर सबक सिखाते। विधायक ने भाजपा नेता को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने फोन कर तिंदवारी थानाध्यक्ष को बुला लिया और पूरी जानकारी देकर कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने बताया कि फोन पर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसका वीडियो भी भेजा है। बाद मेें विधायक ने ग्रामीणों का जाम भी खत्म कराया।
विज्ञापन
इस बाबत बैंक प्रबंधक श्रीकृष्ण अवस्थी का कहना है कि भाजपा नेता ने मई में अपना लोन कराया था। उसी सिलसिले में वह उनके पास बैठे थे। उसी समय वह (बैंक प्रबंधक) बैंक में जमा हुए पुराने नोट गिन रहे थे, तभी विधायक आ गए। प्रबंधक ने करेंसी चेंज करने की बात को गलत बताया है।
उधर, तिंदवारी थाना इंसपेक्टर रामचरन ने बताया कि विधायक की सूचना पर वह बैंक पहुंचे थे। वहां भाजपा नेता भी थे। उनके सामने कैश जमा हो रहा था। यह किसका कैश था? यह वह नहीं जानते। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।