फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJYM launches Namo-again sticker campaign

भाजयुमो ने छेड़ा नमो अगेन स्टीकर अभियान

Sat, 09 Feb 2019 11:44 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sat, 09 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJYM launches Namo-again sticker campaign
नमो अगेन स्टीकर लांच करते भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम व जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के पूर्व अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी भाजपा ने नमो अगेन स्टीकर अभियान भी शुरू किया है। इसे वाहनों पर लगाया जा रहा है। पूरे फरवरी माह में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम और जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ने स्टीकर लांच किए। उन्होंने कहा कि भाजयुमो दुनिया का सबसे बड़ा युवा राजनैतिक संगठन है। बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में 50 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के 10 हजार कार्यकर्ताओं ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा कर उनकी रक्षा की शपथ ली है। ऑफ लाइन और ऑन लाइन अभियान चल रहा है। कमिश्ररी स्तर पर यूथ पार्लियामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। कमल यूथ फेस्टिवल हो रहे हैं। दो मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में एक लाख नमो एप डाउनलोड किए जाएंगे। नमो अगेन स्टीकर अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, निखिल सक्सेना, श्यामबाबू पाल, शशांक परमार, सिद्धार्थ, प्रांजल गुप्ता, राहुल द्विवेदी, राहुल सोनी, आकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, स्वदेश शिवहरे, अनुराग चंदेलिया आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed