फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJPmen welcome 'Jan Ashirwad Yatra'

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Wed, 18 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJPmen welcome 'Jan Ashirwad Yatra'
BJPmen welcome 'Jan Ashirwad Yatra' - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के जालौन से केंद्र सरकार में हाल ही में मंत्री बने भानु प्रताप वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा की भाजपाइयों ने जोरदार अगुवानी की। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। हालांकि वाहनों के लंबे काफिले से शहर की यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए धड़ाम हो गई। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

ललितपुर (झांसी) से लेकर निकाली जा रही यात्रा बुधवार को मटौंध होते हुए शहर सीमा पहुंची। केन नदी पुल के पास जनप्रतिनिधियों समेत भाजपा नेताओं ने फूलों से अगुवानी की। केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

संकट मोचन में माथा टेकने के बाद मंत्री ने आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महाराणा प्रताप चौक और जिला परिषद में स्थित पूर्व प्रधानंमत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में भी माल्यार्पण किया। यात्रा में शामिल वाहनों के काफिले से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अशोक लाट, कचहरी चौराहा समेत कई चौराहों में देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने मोदी और योगी सरकार की योजनाएं गिनाईं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से आम जनजीवन खुशहाल हुआ है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और 2022 में पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं।

ये रहे शामिल
बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरण कबीर (नरैनी), जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, माता बदल प्रजापति, जगराम सिंह, रामकरण सिंह बच्चन, स्वर्ण सिंह सोनू, धनंजय करवरिया, शैलेंद्र जायसवाल, वंदना गुप्ता, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, संतू गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेमनारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पंकज रैकवार, सीताराम वर्मा, दीपक सिंह गौर, राममिलन तिवारी, राजू सिंह फौजी, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, श्यामबाबू पाल, दिलीप गुप्ता, ममता त्रिपाठी, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed