फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP workers picket at police station on challan

बाइक के चालान पर भाजपाइयों का थाने पर धरना

Thu, 03 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP workers picket at police station on challan
अतर्रा थाने में धरना पर बैठे भाजपा नेता। - फोटो : BANDA
अतर्रा। भाजपा नेता राजकिशोर वाजपेयी की बाइक का चालान कर देने से भाजपाई भड़क उठे। थाना परिसर में धरना देकर पुलिस विरोधी नारे लगाए। देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्राधिकारी से भाजपा नेताओं की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को अतर्रा कस्बा इंचार्ज राजेश यादव ने भाजपा नेता राजकिशोर वाजपेयी की बाइक का चालान कर दिया। भाजपा नेता ने उपनिरीक्षक पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन भाजपाई देर शाम थाना परिसर में जमीन पर धरने में बैठ गए।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर पुलिस लोगों को लूट रही है। राजकिशोर की बाइक का 6500 रुपये का चालान काट दिया। यह राशि थाना इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने थाने में जमा भी करा दी। कस्बा इंचार्ज पर लोगों के साथ अभद्रता के आरोप लगाए। उन्हें हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्राधिकारी ने सीयूजी फोन नहीं उठाया। अवैध वसूली आदि आरोपों की झड़ी लगा दी। मंडल अध्यक्ष वेद निराला, हर्षित मिश्रा, द्वारिका लखेरा, हरिहर मिश्रा, दिनेश गुप्ता, रमेश शर्मा, अंकित शर्मा, राजकिशोर वाजपेयी, आत्माराम शुक्ला, गोपालदास गुप्ता आदि धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed