फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP will win all the seats of the state in Lok Sabha: Keshav

Copy - लोकसभा में प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : केशव

Tue, 31 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all the seats of the state in Lok Sabha: Keshav
बांदा। विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने 400 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की थी। इस बार भी वह लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने की बात कह रहे हैं। इस बार भी उनकी भविष्यवाणी झूठी साबित होगी। सपा मुखिया पर तंज कसते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार भाजपा यूपी से सभी अस्सी सीटें जीतने जा रही है।
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडलायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर कहा कि 2019 में सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाए, इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। प्रधानमंत्री 24 घंटे काम करते हैं, जनता उन्हें पसंद करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य में कोई गंभीरता नहीं है वह सिर्फ अखिलेश यादव की बनाई स्कि्रप्ट पढ़ते हैं। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र के बेटे को इलाज न मिलने से मौत के मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन







13 - मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। स्रोत आयोजक

14 - कार्यक्रम में डिप्टी सीएम का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत आयोजक

----------

महिलाएं हुईं सशक्त निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार मिला



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अपने भाषण में महिलाओं को किया उत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने उन्हें पूर्ण निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है।


रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि अधिनियम से व्यापार क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में नारी को जितना सम्मान मिला, पहले कभी नहीं मिला। लोकसभा व विधान सभाओं में महिलाओं के 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्राविधान बहुत ही सराहनीय और महिला शक्ति को सशक्त करने वाला है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह अधिनियम समावेशी शासन के एक नये युग का शुभारंभ करेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, चेयरमैन मालती बासू, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed