{"_id":"603e80908ebc3ee97b52a063","slug":"bjp-village-film-banda-man-banda-news-knp61520357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका बाप-अंगूठा छाप की शूटिंग अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका बाप-अंगूठा छाप की शूटिंग अप्रैल से
विज्ञापन
बांदा। भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर पदम सिंह अब बुंदेलखंड में भी फिल्म बनाएंगे। उनकी फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग बांदा में पहली अप्रैल से शुरू होगी। फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ और अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल है। विलेन के रूप में पदम सिंह खुद किरदार निभाएंगे। फिल्म शूटिंग की तैयारी के सिलसिले में पदम सिंह मंगलवार को यहां आए हुए थे। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, कवि संजय निगम अकेला, सचिन चतुर्वेदी आदि ने उनकी अगुवानी की। (संवाद)
-------------
श्रीमाली महासभा के अनिल जिलाध्यक्ष
बांदा। श्रीमाली समाज महासभा बांदा इकाई का नए सिरे से गठन हुआ है। चिल्ला रोड पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली और चुनाव अधिकारी कैलाशनाथ श्रीमाली के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। कैलाशनाथ श्रीमाली संरक्षक और अनिल कुमार श्रीमाली जिलाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्षों में सूर्यपाल, महावीर, दिलीप कुमार शामिल हैं। महामंत्री हरीशरण श्रीमाली और उप मंत्री मयंक कुमार व कुंवर बहादुर को चुना गया। चुन्नूराम श्रीमाली कोषाध्यक्ष और देवशरण कोष निरीक्षक बनाए गए हैं। कौशल किशोर उर्फ पप्पू प्रचार मंत्री और सोहनलाल संगठन मंत्री होंगे। बैठक का संचालन पूर्व महामंत्री चुन्नूराम ने किया। लल्लूराम, जुगुल किशोर, शिवाधार, रामप्रताप, आरके पत्रकार, सत्यप्रकाश, शिवमोहन, वीरेंद्र, रमेश प्रसाद, रज्जन आदि मौजूद थे। (संवाद)