फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP today will lay siege to police stations

थानों का आज से घेराव करेंगे भाजपाई

Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP today will lay siege to police stations
bjp logo

बांदा/तिंदवारी। भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ भाजपा थानों में धरना-प्रदर्शन करेगी। हरेक थाना के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। थाना घेराव का यह कार्यक्रम 11 से 16 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन


जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ थाना घेरने का आंदोलन हो रहा है। इसके तहत बांदा जिले में 11 जुलाई को बदौसा व तिंदवारी, 12 को नरैनी व बिसंडा, 13 को अतर्रा, मरका, पैलानी और बांदा कोतवाली, 14 को कालिंजर, बबेरू, जसपुरा, गिरवां थाना और 15 को फतेहगंज, कमासिन, चिल्ला व कोतवाली देहात और 16 को मटौंध थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


तिंदवारी में राजनारायण द्विवेदी, अरविंद पटेल, विक्रम आर्य, जसपुरा में विशंभर सिंह, बुद्धराज सिंह, रामसुफल, चिल्ला में शीला सिंह, आनंद द्विवेदी, मटौंध में विजय बहादुर सिंह, सुधीर सिंह, सुरेश तोमर, कोतवाली देहात में बलराम सिंह, धीरेंद्र सिंह, माताबदल, मर्का में विजय विक्रम सिंह, अयोध्या प्रसाद, बबेरू में शिवशंकर सिंह पटेल, विजय पाल सिंह, कमासिन में चंद्रपाल सिंह व अजय पटेल, बदौसा में राजकरण कबीर व रामेश्वर कुरील, नरैनी में अशोक कुशवाहा व गीता सागर, अतर्रा में दिनेश अनुरागी व किरण वर्मा, कालिंजर में विनय रजक व भरत कोटार्य, फतेहगंज में महेंद्र वर्मा व अजित प्रकाश गुप्ता, बिसंडा में मनोज गुप्ता व प्रभाकर अवस्थी, शहर कोतवाली में संतोष अवस्थी व प्रभा गुप्ता, गिरवां में जगराम सिंह चौहान व अजित कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी में कैलाशवती संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपाई गुंडाराज के खिलाफ धरना देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, रामहित कश्यप, शीला सिंह, अखिलेशनाथ दीक्षित, सत्येंद्र प्रताप सिंह, विशंभर सिंह लालू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed