फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp,temple,driver,vhp

राममंदिर निधि समर्पण अभियान कल तक

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
bjp,temple,driver,vhp
बांदा। विहिप द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान जारी है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। बृहस्पतिवार को विहिप के जत्थे ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि जिला कार्यालय में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में लोग समर्पण निधि अभियान में भाग ले रहे हैं। धर्म प्रसार प्रमुख रवि मोहन ने बताया कि अभियान समापन की ओर है। इस मौके पर जिला मंत्री पवन सिंह सहित शांतनु चतुर्वेदी, अमर भगत, विमल निगम, विश्राम कुमार धुरिया, सुनील राजपूत, अमर, प्रियांशु शिवहरे, चंद्रप्रकाश, महेंद्र चौहान, राहुल सागर आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-12- बीएसए कार्यालय में ज्ञापन देने आए बीएड शिक्षक।
वेतन के लिए बीएड शिक्षक का ज्ञापन
बांदा। वेतन न मिलने से परेशान नवनियुक्त बीएड शिक्षकों ने एक बार फिर डीएम और बीएसए के यहां दस्तक दी है। बृहस्पतिवार को दिए ज्ञापन में कहा कि अधिकांश जिलों में शपथपत्र लेकर वेतन दे दिया गया, लेकिन बांदा में वेतन नहीं दिया गया। सिर्फ बीटीसी शिक्षकों के वेतन का आदेश जारी किया गया। शिक्षकों ने बीटीसी के साथ बीएड शिक्षकों का भी वेतन आदेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रेनू, मांडवी यादव, आरती देवी, गरिमा सिंह, रानी मिश्रा, सुनीता देवी, राजेश कुमार, अवनीश कुमार, राजेंद्र वर्मा, देशराज, अंकित कुमार, अभिनीत गुप्ता, लक्ष्मी, शिवानी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
एमएलसी प्रतिनिधि बने दिनेश
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से हाल ही में विधान परिषद सदस्य बने डा. मान सिंह यादव ने बांदा जिले में अपना प्रतिनिधि दिनेश यादव (कुचेंदू, बबेरू) को नियुक्त किया है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उनकी अनुपस्थिति में संबंधित बैठकों में दिनेश उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही जन समस्याओं के बारे में अधिकारियों से संपर्क कर निस्तारण कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed