फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP sector in-charge accused of assaulting teacher in school, tearing up files

Banda News: भाजपा सेक्टर प्रभारी पर विद्यालय में घुसकर शिक्षक से मारपीट का आरोप, पत्रावलियां फाड़ीं

Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP sector in-charge accused of assaulting teacher in school, tearing up files
विज्ञापन


बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में एक भाजपा सेक्टर प्रभारी पर शिक्षकों से मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है और मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।



प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना 13 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे की है। जब भाजपा के सेक्टर प्रभारी अपने दो साथियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचे। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि वह नशे में होने के बावजूद विद्यालय में आए। जिस पर उनसे स्कूल से बाहर जाने का निवेदन किया गया। जिस पर भाजपा नेता गाली-गलौज शुरू कर दी और कार्यालय में घुसकर पत्रावलियां फाड़ दीं।
विज्ञापन


पत्रावलियों फाड़ने से रोकने पर शिक्षकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक शिक्षक का हाथ टूट गया। घटना के दौरान जब शिक्षकों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन्हें धमकी दी गई और आरोपित मौके से चले गए। प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोपी ने खुद को सत्ताधारी दल का पदाधिकारी बताते हुए कार्रवाई न होने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में भाजपा सेक्टर प्रभारी या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का पक्ष भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर शिक्षकों में रोष है और उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article