फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP's Jitendra Sengar became MLC unopposed

भाजपा के जितेंद्र सेंगर निर्विरोध एमएलसी बने

Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP's Jitendra Sengar became MLC unopposed
नाम वापस लेने के बाद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित जितेंद्र सेंगर व अन्य भाजपा नेताओं के साथ सपा प - फोटो : BANDA
बांदा। हाल ही में विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद सपा को चित्रकूटधाम मंडल में एक और तगड़ा झटका लगा है। बांदा-हमीरपुर विधान परिषद चुनाव में उसके अधिकृत प्रत्याशी ने दगा दे दिया। ऐन मौके पर नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित करा दिया, जिससे सपा नेता सकते में हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को नाम वापसी का दिन था। इसी बीच अप्रत्याशित रूप से सपा के प्रत्याशी आनंद कुमार त्रिपाठी ने अचानक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष पहुंचकर अपना नाम वापस ले लिया। इस दौरान पूरे समय भाजपा प्रत्याशी और विधायक आदि उनके साथ रहे। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार ने भी नाम वापस ले लिया। अंतत: भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर निर्विरोध यह चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की इस पैतरेंबाजी से खुश भाजपा नेताओं ने उन्हें हाथों हाथ लिया। फूलों की माला पहनाई और गले लगा लिया। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला संयोजक संजय सिंह, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार भाजपा को भी गच्चा दिया था आनंद ने
बांदा। सपा से टिकट लेकर आए आनंद कुमार त्रिपाठी ने ऐन मौके पर यह दूसरी बार पैंतरा बदला है। इसके पूर्व वर्ष 2016 में इसी विधान परिषद चुनाव में आनंद कुमार भाजपा से टिकट लाए थे। तब सपा की सरकार थी। लेकिन नाम वापसी के दिन अचानक उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया था। तब सपा के प्रत्याशी रमेश मिश्रा थे और वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए।
बांदा-हमीरपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट काफी महत्वपूर्ण रहा। हमीरपुर के निवर्तमान भाजपा विधायक युवराज सिंह भी इसके दावेदार थे। इसके अलावा सपा से भाजपा में पाला बदलकर निवर्तमान एमएलसी रमेश मिश्रा भी इस टिकट के पुन: जुगाड़ में थे। भाजपा हाईकमान ने युवराज और रमेश को दरकिनार कर महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर पर भरोसा जताया और उन्हें प्रत्याशी बनाया।
सपा प्रत्याशी के ऐन मौके पर दांव देने से भाजपा प्रत्याशी बिना चुनाव के विधान परिषद पहुंच गए। उधर, सपा नेताओं ने नाम वापस लेकर भाजपा की शरण में जाने को पावर और पैसे का कारनामा बताया। मीडिया से बातचीत में भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि- आनंद भाजपा के थे, भाजपा के हैं, भाजपा के रहेंगे।

सोचा भी न था कि पार्टी चुनाव लड़ाएगी
बांदा। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे जितेंद्र सिंह सेंगर का भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि पार्टी उन्हें विधान परिषद चुनाव लड़ाएगी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो देती है। उनके साथ-साथ चारों जिलों के कार्यकर्ताओं की जीत है। उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जिला संयोजक संजय सिंह सहित शिवशंकर सिंह, अखिलेशनाथ दीक्षित, बालमुकुंद शुक्ल, बलराम सिंह कछवाह, अजय सिंह, बंशीधर सेंगर, विवेकानंद गुप्त, आनंद स्वरूप द्विवेदी, श्वेता सिंह, उत्तम सक्सेना, दीपक गौर, जागृति वर्मा, विनोद जैन, रामकिशुन गुप्ता बासू, रामकरन सिंह बच्चन आदि उपस्थित रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed