फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP members took out a silent procession with black bands on their hands

Banda News: हाथ में काली पट्टी बांध भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस

Thu, 14 Aug 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP members took out a silent procession with black bands on their hands
हाथ में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।-संवाद
बांदा। भाजपा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अपने प्राण गंवाने वाले व विभाजन का दर्द झेलने वाले नागरिकों के प्रति मौन जुलूस निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पीली कोठी से कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस शुरू किया। यह बाबूलाल चौराहा, अमर टाकीज रोड, महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय में समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चित्रकूट चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आज के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से मिलकर अखंड भारत को तीन टुकड़ों में विभाजित किया था। जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना ने सत्ता लोलुपता के कारण हमारे अखंड भारत के तीन टुकड़े कर दिए थे। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की और 14 अगस्त 2021 में पहली बार मनाया गया। इस मौके पर जगराम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, विनोद जैन, ममता मिश्रा, जाग्रति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, दिनेश गुप्ता,अखिलेश नाथ दीक्षित, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, पंकज रायक्रवार, संतोष नायक, राजेश गुप्ता रज्जन, दुर्गा चौरसिया, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अमित सेठ भोलू, राकेश बाल्मीकि, राजेश गुप्ता, अनीता शुक्ला, दिनेश शुक्ला, राजेश सेन, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed