फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP members celebrated the birthday celebration of Atalji

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर ‘भारत रत्न’, सोने पे सुहागा

Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP members celebrated the birthday celebration of Atalji

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90वें जन्मदिन पर उन्हें ‘भारत रत्न’ का सम्मान  देना सोने पे सुहागा बताया गया। भाजपाइयों ने आयोजन कर जश्न मनाया। जिला कार्यालय में उनके नाम पर सभागार का शिलान्यास हुआ। इसके साथ हवन-पूजन, सफाई अभियान चला और मरीजों को फल बांटे गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने रोडवेज बस अड्डे पर सफाई अभियान चलाया। जिला कार्यालय में हवन-पूजन कर अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने ‘अटल सभागार’ का शिलान्यास किया। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, चेयरमैन विनोद जैन, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय व अखिलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में सांसद रहे रमेशचंद्र द्विवेदी बोले कि अटल जी ने हमेशा पड़ोसी मुल्कों से दोस्ताना रवैया अपनाया। उधर बबेरू में नगर अध्यक्ष राम नरेश मिश्र की अगुवाई भाजपाइयों ने सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। तहसील रोड और अस्पताल परिसर में झाडू लगाकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। नगर अध्यक्ष रामनरेश मिश्र, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, विशेश्वर पांडेय, प्रताप सिंह सचान, डॉ.एसएस भारती, विवेकानंद गुप्त, राम प्रकाश गुप्ता, संतोष यादव, डॉ.ललित मिश्र, विनय तिवारी, सुखदेव वर्मा, सुनील पांडेय, धनराज सिंह, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, लल्लू गुप्ता, महेश चौरसिया आदि  लोग शामिल रहे।

तिंदवारी में प्रांतीय परिषद सदस्य आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मरीजों को फल भी बांटे। नीलकंठ गुप्त, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन गुप्त, टिंकू त्रिपाठी, देवीदीन कुशवाहा, प्रशांत गुप्ता, रवि गुप्ता, राजा गुप्ता, दिनेश यादव, सुशील विश्वकर्मा, भानु प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। खप्टिहा कलां में भी भाजपाइयों ने मिठाई बांटी।

अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, बदौसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सचिव साकेत बिहारी मिश्र के 54वें जन्मदिन पर मिठाई बांटी गई। उन्हें पुष्प गुच्छ व उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष लल्ली पांडेय, पंकज मिश्र, डा.प्रकाश आदि शामिल रहे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष भैरमदीन कोटार्य, नगर अध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा, विष्णु अनुरागी, राजकिशोर, सीताराम, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।


उधर, खप्टिहा में आचार्य नीरज मिश्रा, सुभाषचंद्र गुप्त, प्रेम नारायण शुक्ल, कृष्ण राम द्विवेदी, रामचंद्र निषाद, विजय सिंह चंदेल, जनार्दन सिंह, अंगद सिंह, संतोष श्रीवास, कामता गुप्ता, हिम्मत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed