{"_id":"5efe25068ebc3e4301258aea","slug":"bjp-leaders-open-front-against-sdo-banda-news-knp5689348110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
बांदा। पावर कार्पोरेशन के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) हिमांशु यादव पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। मुख्य अभियंता को शिकायती पत्र देकर तत्काल हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, भाजपा नेता स्वदेश गौरव शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि ने मुख्य अभियंता को दिए पत्र में कहा है कि स्वराज कालोनी में बुधवार को एसडीओ ने व्यक्तिगत रूप से प्रभावित होकर कुछ चुनिंदा घरों के कनेक्शन कटवा दिए। दोबारा जुड़वाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मांगे।
मोहल्लावासियों ने सांसद कार्यालय में शिकायत की। वहां से भाजपा नेता स्वदेश गौरव शिवहरे ने फोन पर बात की तो एसडीओ ने अभद्रता की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पांच साल से जमे एसडीओ की शिकायतें आती रहती हैं। उन्हें तत्काल यहां से हटाया जाए। शिकायती पत्र के दौरान प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, शीलू लखेरा, शैलेंद्र कुमार, दीपक गौतम, शुभांशु खरे, नरेश शुक्ल आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, एसडीओ हिमांशु यादव का कहना है कि रूटीन चेकिंग चल रही है। स्वराज कालोनी गली नंबर-4 में मीटर चेकिंग के दौरान एक घर में मीटर खराब था, जिसे बदल दिया गया। साथ ही घरों के अंदर लगे मीटर नियमानुसार बाहर लगवा दिए गए। एसडीओ ने कहा कि इसी को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। कोई भी व्यक्ति मौके पर जाकर स्वयं जांच कर ले।