फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP is getting scared seeing the unity of Dalits and backward classes: Kashyap

दलित-पिछड़ों की एकता देख घबरा रही भाजपा : कश्यप

Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP is getting scared seeing the unity of Dalits and backward classes: Kashyap
अतर्रा में मीडिया से बात करते सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप। - फोटो : संवाद
कमासिन/अतर्रा। पीडीए जनसंवाद यात्रा के बुंदेलखंड प्रभारी व सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों की एकता को देखकर भाजपा घबरा गई है।
विज्ञापन

बदौसा रोड स्थित दूरसंचार कार्यालय के सामने सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रदेश सचिव ने कहा कि कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक और अधिकार दिलाने के लिए जनसंवाद यात्रा 18 दिसंबर से जालौन से शुरू की गई। इसका समापन 12 मार्च को झांसी में होगा। कहा कि सपा के कार्यकर्ता तेंदुरा निवासी रामलाल जयन प्रधान के यहां जनसंवाद यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित था। यह आयोजन न हो, इसके लिए प्रधान को गोली मारी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त होती जा रही है, सपाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। आने वाले समय में पीडीए के लोग एकजुट होकर सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी, इंद्रजीत यादव, उमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा, नीरज द्विवेदी, रामधनी यादव, पूर्व प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, राजबहादुर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत बेर्रांव के दंगल मैदान में प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर दिख रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार, किसान, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, विधायक विशंभर सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष झांसी चंद्रयान भाई ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने किसान, पिछड़े, दलित आदिवासियों का शोषण किया है। संविधान बचाना है तो समाजवादी पार्टी को लाना जरूरी है। इंद्रजीत यादव जिला पंचायत सदस्य, मइयादीन यादव पूर्व शिक्षक, अश्वनी कुमार, रामभवन चंद्रवंशी, रजनी यादव जिला पंचायत सदस्य, दुर्विजय यादव प्रधान, पुत्तन सिंह, ज्ञान सिंह समेत सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन एजाज खान सपा जिला महासचिव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed