फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP celebrates, opposition parties remain silent

भाजपा ने मनाया जश्न, विपक्षी दलों ने साधी चुप्पी

Tue, 06 Aug 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates, opposition parties remain silent
भाजपा कार्यालय में कश्मीर मुद्दे पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370/35ए खत्म करने पर हो रही देशव्यापी प्रतिक्रिया से बांदा भी अछूता नहीं रहा। भाजपा गलियारों में जश्न का माहौल रहा। अलबत्ता फिलहाल प्रमुख विपक्षी दलों के स्थानीय नेता चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ आरएसएस कार्यालय में जश्न मनाया। कहा कि परिषद ने 11 सितंबर 1990 को चलो कश्मीर आंदोलन में शामिल होकर अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने के लिए आंदोलनरत रहा है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुबैय्या और महामंत्री आशीष चौहान का खास सहयोग रहा। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डा. अंबेडकर को यह वास्तविक श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर परिषद के प्रांत मंत्री नवीन लखेरा, विभाग सह संयोजक वैभव सिंह, आनंद भदौरिया, हिमांशु द्विवेदी, आदित्य गुप्ता, आशीष गौतम, प्रदीप कुमार, सुमन चौहान, शिवांगी चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर भी जश्न का माहौल रहा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, व्यापारी नेता मनोज जैन, अशोक गुप्ता, रजत सेठ, शैलेंद्र सिंह, आनंद रजक, अंकित रजक, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राकेश कुशवाहा, रवि शर्मा, संतराम निषाद आदि शामिल रहे। उधर, भाजपा जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साधे रखी। किसी का भी पक्ष या विरोध में कोई बयान या आयोजन सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकन्ना, सोशल मीडिया पर निगरानी
बांदा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने पर पूरे प्रदेश में जारी किए गए अलर्ट के दौरान यहां भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। खासकर सोशल मीडिया पर नजरें रखी जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सोशल मीडिया सेल में लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों आदि पर नजर रखी जा रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने जनपद के सभी थाना/कोतवाली प्रभारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह या सोशल मीडिया से गलत संदेशों के प्रचार पर कड़ी नजर रखें। सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। सड़कों पर किसी को हुड़दंग या प्रदर्शन आदि की अनुमति न दें। ब्यूरो

अतर्रा में पटाखे दागकर मनाया जश्न
अतर्रा। भाजपाइयों ने पटाखे दागकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगर में जश्न का जुलूस निकाला। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय व बालमुकुंद शुक्ला, संजय सिंह, अनिल सैनी, डा. सीएल उपाध्याय, संतोष द्विवेदी, युवा मोर्चा के राहुल गौतम, राकेश गौतम मेजर, राजकिशोर वाजपेयी, शिवमोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, द्वारिका लखेरा, राहुल द्विवेदी, आशीष मिश्रा, चुन्नूराम सैनी, पंकज गौतम, शिवगोपाल गुप्ता, ज्ञान प्रताप, रामदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed