{"_id":"5ffb3db98ebc3e30cd028b8e","slug":"bird-flue-banda-news-knp605176475","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी से आने वाले मुर्गी, बतख, अंडों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी से आने वाले मुर्गी, बतख, अंडों पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बर्ड फ्लू के बढ़ते दायरे पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती दूसरे राज्यों से मुर्गी, बतख, तीतर, बटेर, अंडे और इनके सह उत्पाद पर रोक लगा दी गई है। जनपद की सरहद से जुड़ा मध्य प्रदेश भी इसमें शामिल है।
मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद डीएम ने केंद्र व राज्य सरकारों के आदेशों का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश से उपरोक्त सामग्री जनपद आने पर रोक लगा दी है।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में सरकारी आदेशों और समाचार पत्रों में छपी खबरों का हवाला देकर कहा कि कई राज्यों में कौवों, मुर्गियों, बतख आदि में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
निर्देश दिए गए कि जिन राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई हो उनकी सीमाओं से जुड़े जनपदों में मुर्गी, बतख, तीतर, बटेर और इनसे प्राप्त होने वाले मांस, अंडों तथा सह उत्पाद पर तत्काल रोक लगाई जाए।
यह राज्य की सीमा से जिले में दाखिल न हों। डीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्य एमपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अत: जिले के सभी सीमावर्ती पुलिस थानों व चौकियों के प्रभारियों को इस पर तत्काल कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी करें।