फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bikes collided head-on, two youths died

Banda News: आमने-सामने बाइकें भिड़ी, दो युवकों की मौत

Thu, 31 Oct 2024 07:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Bikes collided head-on, two youths died
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों बाइकों के चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूंगुस गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइक चालक सलमान (25) पुत्र इब्राहिम निवासी मर्दननाका शहर और थाना ललौली के सिधांव गांव निवासी आशुतोष उर्फ़ साहिल दुबे (26) पुत्र शिव प्रसाद (फतेहपुर) के अलावा स्वतंत्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी कुर्रा कनक थाना ललौली और तरन्नुम पत्नी शहीद निवासी ग्राम जमुआ थाना तिंदवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों बाइकों के चालक सलमान और आशुतोष की मौत हो गई थी। जबकि घायल स्वतंत्र और महिला तरन्नुम को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed