फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding migrant worker dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत

Thu, 10 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike riding migrant worker dies due to vehicle collision
बांदा। पड़ोसी के साथ बाइक पर जाते समय वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवा प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। इसके बारे में पता नहीं चला। परिजन घटना को लेकर आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी सुरेश (28) पुत्र शिवमंगल अपने पड़ोसी मित्र प्रमोद (24) पुत्र कंधीलाल के साथ बुधवार की शाम बाइक से पुनाहुर (थाना बिसंडा) गांव जा रहा था।
विज्ञापन

बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव के पास पीछे से आए किसी चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक प्रमोद घायल हो गया। साथ में ही दूसरी बाइक पर चल रहे पुनाहुर गांव निवासी दो अन्य साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने सुरेश की मौत की पुष्टि कर दी। प्रमोद को भर्ती कर इलाज किया। सुरेश के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक की मां चंदा और भाई विनोद ने आरोप लगाया कि सूरत में सुरेश के साथ काम करने वाले पुनाहुर गांव के दो युवक बाइक पर आए थे और निमंत्रण में चलने की बात कहकर सुरेश को ले गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोई हत्या की साजिश हो सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगला कदम तय करेंगे। सुरेश चार भाइयों में छोटा और अविवाहित था। सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था और 30 नवंबर को ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। दो साल पूर्व पिता की भी मौत हो चुकी। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सरोज ने अपने थाना क्षेत्र में इस दुर्घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed