फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riders hit by trailer, got stuck and dragged for 40 meters, one died

Banda News: बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, फंसकर 40 मीटर तक घिसटे, एक की मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike riders hit by trailer, got stuck and dragged for 40 meters, one died
तिंदवारी। बाइक सवार दो युवकों को गुरुवार को दोपहर सामने से आए टेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार टेलर में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चले गए। एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे को गंभीर हालत में तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के मजरा भैरम पुरवा निवासी रोहित (19) व सुमित वर्मा (20) गुरुवार को दोपहर तिंदवारी से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छापर गांव के पास सामने से आए टेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक समेत टेलर में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसट गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया है। सुमित दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करता था। हादसे से पिता तुलसीदास व मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed