{"_id":"67782cb11d2dd1e2570c27e1","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-truck-banda-news-c-212-1-bnd1006-120197-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बांदा। ओरन से बाइक में सवार होकर घर जा रहे ई-रिक्शा मैकेनिक को अतर्रा नहर के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मृतक के टूटे मोबाइल में अपनी सिम डालकर परिजनों को सूचना दी।
अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के मजरा शिवनायक पुरवा निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद ओरन में ई-रिक्शा कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार की रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। अतर्रा नहर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला।
वहां से निकले राहगीरों ने देखा तो युवक का टूटा मोबाइल उठाकर दूसरी सिम डाली और परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतक के भतीजे नीरज ने बताया कि सुरेंद्र ई-रिक्शा मैकेनिक था और अपने ममेरे भाई दिलीप की बाइक से प्रतिदिन ओरन आता-जाता था। मृतक की पत्नी पूनम गर्भवती है। उसके पिता तीन बीघा जमीन पर खेती-किसानी करके भरण पोषण करते हैं।