फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rammed into a trolley parked on the side of the road, worker died

सड़क किनारे खड़ी ट्राली में घुसी बाइक, मजदूर की मौत

Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a trolley parked on the side of the road, worker died
Bike rammed into a trolley parked on the side of the road, worker died - फोटो : BANDA
मटौंध। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हेलमेट लगाने से सिर पर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आचारन थोक निवासी सुनील (28) पुत्र गयादीन, अजय (21) पुत्र सीताराम अनुरागी और वीरेंद्र (22) पुत्र रामभरोसा एक ही बाइक पर मंगलवार की शाम बांदा से घर लौट रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में सामने से आ रहे वाहन की रोशनी आंखों में पडने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन

बाइक चला रहे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे उसके साथी अजय व वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक और घायल पेंटिंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुनील की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि पति बांदा में मकानों की पुताई का काम करते थे। मजदूरी करके देर शाम घर आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। तीन साल पूर्व शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। मृतक तीन भाईयों में छोटा था। परिजनों का कहना है कि हेलमेट लगाने से सिर पर चोट नहीं आई। लेकिन जिस्म के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट मौत का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed