{"_id":"571fabf64f1c1bfb4ca91867","slug":"bike-rally-brought-out-by-teachers-for-educat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के लिए टीचरों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के लिए टीचरों ने निकाली बाइक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली को रही झंडी दिखाते बीएसए ओपी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के अध्यापक भी जुट गए हैं। मंगलवार को टीचरों ने कई गांवों में बाइक रैली और नुक्कड़ सभाओं से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। शिक्षा अधिकार अधिनियम की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
महुआ ब्लाक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। खुरहंड, बहेरी, पनगरा, अर्जुनाह, तेरा पतौरा, गैड़ी माफी, दुर्गापुर, नई दुनिया, बड़ोखर बुजुर्ग, बलखेड़ा, गिरवां आदि गांवों में रैली ने जागरूक किया। संकुल गिरवां पहुंचने पर बाइक रैली का ग्राम प्रधान अंशू द्विवेदी व संकुल प्रभारी वंदना व प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने स्वागत किया। यहां हुई गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार ने शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया।
विज्ञापन
बीएसए ने शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी को गिरिजाशरण तिवारी, बाला प्रसाद यादव, डीसी श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अनूप कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुजीर, रामदेव, नंदकिशोर, मनीष, मोहनलाल, राजकुमार साहू, शिवकुमार, जयकिशोर दीक्षित, सौैरभ आर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, नीता खरे, सीता सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन