फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver died in road accident

बांदा: निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत

Sun, 07 Mar 2021 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Mar 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Bike driver died in road accident
सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले में निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने दुर्घटना के लिए पुलिया निर्माण करा रहे ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। रोष जताया कि कोई संकेत आदि के बोर्ड नहीं लगाए गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी बुद्धविलास (22) पुत्र अवधेश शनिवार को शाम बाइक पर अकेले पपरेंदा से माटा गांव आ रहा था।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के पास सड़क में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में गिर गया। चालक देर तक घटनास्थल में पड़ा तड़पता रहा। रविवार को सुबह पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मृतक के बहनोई रामेश्वर ने बताया कि बुद्धविलास ट्रक में खलासी था। ट्रक चालक को छोड़ने पपरेंदा गांव गया था। तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रोष जताया कि मिहगहनी गांव के पास बन रही पुलिया के आसपास हादसा रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। न संकेतक/चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई। मृतक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed