फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver and girl killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक चालक और बालिका की मौत

Sat, 28 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike driver and girl killed in a road accident

नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक चालक और उस पर सवार आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव के निरीक्षण से लौट रहे डीएम और एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। हड़हा गांव निवासी मनोज द्विवेदी (40) पुत्र चंद्रपाल शनिवार को बाइक पर ग्राम प्रधान व छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष विजय उपाध्याय की आठ वर्षीय पुत्री अंतिमा का इलाज कराने अतर्रा आया था। उसके साथ राहुल (16) भी था।
विज्ञापन


इलाज के बाद यह तीनों बाइक पर वापस जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे में तुर्रा पुल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को भीषण ठोकर मार दी। तीनों बाइक सवार गिर पड़े। बाइक चालक मनोज की बस से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और अंतिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस परिचालक सुनील ने घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय बालिका अंतिमा ने भी दम तोड़ दिया जबकि राहुल को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उधर, पतवन (बबेरू) निवासी इंद्रजीत (27) व उसकी पत्नी गेंदा (25) बाइक पर बबेरू से गांव जाते समय गिरकर घायल हो गए। गांव के निरीक्षण से लौट रहे डीएम सुरेश और एसपी राकेश शंकर ने भी घटना स्थल पर कुछ देर रुककर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed